{"_id":"6442c6c082603749e302137c","slug":"speculations-on-making-new-himachal-bjp-president-from-indu-sikandar-rajeev-and-trilok-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal BJP President: इंदु, सिकंदर, राजीव और त्रिलोक में से नया भाजपा अध्यक्ष बनाने की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal BJP President: इंदु, सिकंदर, राजीव और त्रिलोक में से नया भाजपा अध्यक्ष बनाने की अटकलें
Sat, 22 Apr 2023 10:46 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:46 AM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप के इस्तीफे की पेशकश से पार्टी की राजनीति गरमा गई है। अब हिमाचल प्रदेश में भाजपा की कमान किसके हाथ रहेगी, इसको लेकर कई कयास लगते रहे।
विज्ञापन
सांसद इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, केसीसीबी के पूर्व अध्यक्ष राजीव भारद्वाज और विधायक त्रिलोक जम्वाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप के इस्तीफे की पेशकश से पार्टी की राजनीति गरमा गई है। अब हिमाचल प्रदेश में भाजपा की कमान किसके हाथ रहेगी, इसको लेकर कई कयास लगते रहे। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजीव भारद्वाज और विधायक त्रिलोक जम्वाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब से इन नेताओं के नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार शिमला नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा नेतृत्व नये प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित कर सकता है। हिमाचल में चार उपचुनाव और विधानसभा के आम चुनाव हारने के बाद संगठन में फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल भी पूरा होने जा रहा है। 22 जुलाई 2020 को सुरेश कश्यप को राजीव बिंदल का इस्तीफा देने के बाद प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सुरेश कश्यप की अगुवाई में भाजपा को सत्ता में होने के बावजूद मंडी संसदीय सीट सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की हार हुई। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व ने अब वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले संगठन की मजबूती का फैसला लिया है। उधर, सुरेश कश्यप का इस्तीफा शुक्रवार शाम तक मंजूर नहीं हुआ। कश्यप अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर के इस्तीफे की भी चर्चा, किया इनकार
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद के इस्तीफे की भी शुक्रवार को दिन भर चर्चा रही। पार्टी नेताओं के अनुसार रश्मिधर ने भी दिल्ली जाकर इस्तीफा दिया है। हालांकि रश्मिधर सूद ने इस चर्चा पर विराम लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।