फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   spectacular presentation of traditional Budah folk dance at the International Shri Renuka Fair

Sirmour: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में पारंपरिक बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

Fri, 24 Nov 2023 06:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री रेणुकाजी(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री रेणुकाजी(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 06:26 PM IST
सार

श्री रेणुकाजी मेले में शुक्रवार को बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बुड़ाह लोकनृत्य दल ऊंचा टिक्कर व सैंज संयुक्त रूप से विजेता रहा। 

विज्ञापन
spectacular presentation of traditional Budah folk dance at the International Shri Renuka Fair
बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में शुक्रवार को बुड़ाह लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बुड़ाह लोकनृत्य दल ऊंचा टिक्कर व सैंज संयुक्त रूप से विजेता रहा। जबकि, पारंपरिक बुड़ाह नृत्य दल घाटों (हानत) ने दूसरा स्थान हासिल किया। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग और श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला के छह दलों ने बुड़ाह लोकनृत्य के साथ वाद्य यंत्रों की धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य में ऐतिहासिक वीरगाथाएं, युद्ध गाथाएं व हारुलों का गायन किया गया। इस नृत्य का मुख्य आकर्षण इसकी पोशाक है।  इसमें चोला, डांगरा, आभूषण से सुसज्जित लोक गायक, बांसुरी, हुड़क, थाली व दमाऊ आदि वाद्य यंत्रों के साथ झूम-झूमकर गायन व नृत्य की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed