फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   specialist doctors services at home in himachal pradesh

हिमाचल: स्पेशलिस्ट डॉक्टर रोटेशन पर घर-द्वार देंगे स्वास्थ्य सेवाएं, कैबिनेट में होगा फैसला

Mon, 28 Mar 2022 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Mar 2022 01:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में मोबाइल एंबुलेंस चलाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग करीब 70 मोबाइल एंबुलेंस खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इनमें रूटीन की टेस्ट के अलावा वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
specialist doctors services at home in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टर मरीजों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। स्वास्थ्य विभाग में मोबाइल एंबुलेंस चलाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। यह एंबुलेंस प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। इनमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के अलावा फार्मासिस्ट और नर्सों की भी तैनाती होगी। रोटेशन में स्टाफ सेवाएं देगा। 

विज्ञापन


एक सप्ताह बाद एंबुलेंस में स्टाफ को बदला जाएगा। मोबाइल एंबुलेंस खरीदने का मामला कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस योजना के शुरू होने से जहां मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मरीजों का कम भार पड़ेगा, वहीं लोगों को घर-द्वार पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में मोबाइल एंबुलेंस चलाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग करीब 70 मोबाइल एंबुलेंस खरीदने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इनमें रूटीन की टेस्ट के अलावा वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यालय में लोगों की समस्याओं और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा सकेगा। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि योजना को शुरू करने का प्लान तैयार हो रहा है। यह मामला कैबिनेट में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर भी जाएगी मोबाइल एंबुलेंस 
हिमाचल में अगर कोई वाहन हादसा हो जाता है तो ऐसी स्थिति में इन मोबाइल एंबुलेंस को मौके पर भी भेजा जा सकेगा, जिससे मौके पर घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।  


सरकार की इस योजना से लोगों को घर-द्वार बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। विभाग को इसका प्रारूप तैयार करने को कहा है। इस योजना के शुरू होने से अस्पतालों पर मरीजों का कम भार पड़ सकता है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed