{"_id":"642729aa23ea965d460e8e14","slug":"special-worship-will-be-done-in-jakhu-temple-on-hanuman-prakatotsav-shimla-news-c-19-sml1001-106937-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हनुमान प्रकटोत्सव पर जाखू मंदिर में होगी विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हनुमान प्रकटोत्सव पर जाखू मंदिर में होगी विशेष पूजा
विज्ञापन
शिमला। जिलेभर में चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर 6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शहर के हनुमान और राम मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे। हनुमान सबसे बड़े रामभक्त माने जाते हैं। हनुमान प्रकटोत्सव पर भगवान राम की अराधना करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने पवन पुत्र हनुमान के रूप में जन्म लिया था।
प्रसिद्ध जाखू मंदिर में 6 अप्रैल वीरवार को हनुमान प्रकटोत्सव की धूम रहेगी। मंदिर में हनुमान जयंती की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर की सजावट के लिए दिल्ली से गेंदें के फूल मंगवाए जाएंगे और हनुमान तथा अन्य प्रतिमाओं का शृंगार गुलाब के फूलों से होगा। सुबह 4:30 बजे ही मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। सुबह 8:00 बजे हवन का आयोजन होगा। मानस संर्कीतन मंडल की ओर से सुबह 10:30 बजे सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। शाम 7:00 बजे तक मंदिर कपाट खुले रहेंगे। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक भंडारा भी परोसा जाएगा। हलवा और रोट का प्रसाद श्रद्धालुओं में बांटा जाएगा।
मंदिर कमेटी के प्रबंधक अजय शर्मा ने बताया कि मंदिर में हनुमान जयंती के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इस दिन 2 होमगार्ड और 10 से 15 पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं 2 पुजारी और 2 सहायक पुजारी होंगे। मंदिर में करीब 6 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विधायक हरीश जनारथा शिरकत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आने की भी संभावनाएं है।
विज्ञापन
बजरंग बली की ऐसे करें अराधना
मंदिर के पुजारी विपिन शर्मा ने बताया कि हनुमान चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को प्रकटे हुए हैं। यह तिथि इस वर्ष 6 अप्रैल को आई है। बताया कि हनुमान भगवान शिव के 11वें अवतार के रूप में जाने जाते हैं। हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, आरती, बजरंग बाण का पाठ करें।