Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   special train to shimla

Shimla News: कालका से शिमला के लिए के लिए 15 मिनट लेट चली हॉलीडे स्पेशल ट्रेन

Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
special train to shimla
पहले दिन काउंटर पर ऑफलाइन बुकिंग के चलते निर्धारित समय में हुई देरी
विज्ञापन

शाम 6:10 बजे पहुंची शिमला, पहले दिन 172 सैलानियों ने किया सफर
संवाद न्यूज ऐंसी
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन पर रविवार को रिजर्व हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। पहले दिन ट्रेन कालका से शिमला के लिए काउंटर पर ऑफलाइन बुकिंग के चलते निर्धारित समय से 15 मिनट लेट चली। पहले दिन 172 सैलानियों ने सफर किया।
कालका से शिमला के लिए ट्रेन चलने का समय दोपहर 12:30 निर्धारित किया गया था, लेकिन ट्रेन 12:45 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। हालांकि इसके बावजूद भी ट्रेन शिमला स्टेशन पर निर्धारित समय से 10 मिनट पहले पहुंची। सात कोच की यह ट्रेन धर्मपुर, बड़ोग, सोलन और कंडाघाट में रुकी। सोलन स्टेशन पर यह ट्रेन 3:25, तारा देवी में 5:28 और शिमला रेलवे स्टेशन पर शाम 6:10 बजे पहुंची। पहले दिन सेकेंड क्लास कोच में 160 में से 130 सीटें बुक रहीं, विस्ताडोम टॉप ईवी क्लास कोच में 18 में से 10 और फस्ट क्लास कोच में 40 में से 32 सीटें बुक रहीं। इस ट्रेन को 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। इससे पर्यटकों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। ट्रेन के संचालन से अब कालका से शिमला के बीच छह ट्रेनें हो गई हैं जो रोजाना अप-डाउन चलेंगी। इसी के साथ एक पेसेंजर ट्रेन भी एक दिन अप और दूसरे दिन डाउन की ओर चलाई जा रही है।
विज्ञापन

वापसी में स्पेशल ट्रेन को 04504 नंबर से शाम 8:20 बजे शिमला से कालका की ओर चलाया गया जो रात 1:10 बजे कालका पहुंची। फिलहाल बोगियों की कमी के चलते पांच ट्रेनें ही कालका से शिमला के लिए चल रही हैं। इससे शिमला आने वाले सैलानियों को पेरशानी झेलनी पड़ रही है। नए साल से पहले ही ट्रेनों से शिमला के लिए सैलानियों की आवाजाही में वृद्धि हुई है। आगामी दिनों में नववर्ष और जनवरी में छुट्टियों पर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी से 20 जनवरी तक चलने वाली ट्रेनें पूरी तरह से पैक हैं। बुकिंग की लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ईवी कोच का 950 रुपये किराया
हॉलीडे स्पेशल में ईवी कोच का किराया 950 रुपये रहा। इसके अलावा फर्स्ट क्लास का 795 और सेकेंड का 80 रुपये तय किया गया है। रविवार को यात्रियों को ऑफलाइन टिकट मिले। इसके बाद अब सैलानी ऑलाइन बुकिंग भी करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed