फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   special road tax charged on tourist vehicles in himachal pradesh

Tourism: टैक्स कटौती के बाद भी राहत नहीं, 3000 रोजाना वसूली, विंटर सीजन पर संकट

Sun, 19 Nov 2023 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

दुर्गा पूजा और दिवाली टूरिस्ट सीजन के बाद अब विंटर टूरिस्ट सीजन पर भी संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगाए गए दोहरे टैक्स से पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
special road tax charged on tourist vehicles in himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की ओर से बाहरी राज्यों के टूरिस्ट वाहनों पर लगाए गए टैक्स में कटौती के फैसले के बावजूद राहत नहीं मिल पाई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशों पर 2 नवंबर को बाहरी राज्यों के टूरिस्ट वाहनों पर विशेष पथ कर 3,000 रुपये से घटाकर 500 रुपये रोजाना करने के निर्देश जारी हुए थे। बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों से दोहरे टैक्स की वसूली अभी भी जारी है।

विज्ञापन


सरकार के आदेश पहली दिसंबर से लागू होने हैं, राहत न मिलने से एडवांस बुकिंग प्रभावित हो रही है। दुर्गा पूजा और दिवाली टूरिस्ट सीजन के बाद अब विंटर टूरिस्ट सीजन पर भी संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगाए गए दोहरे टैक्स से पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर होने वाली एडवांस बुकिंग पर दोहरे टैक्स की मार पड़ रही है। बीते सालों के मुकाबले इस साल बुकिंग में तेजी नहीं आ रही। दोहरे टैक्स से बजट गड़बड़ाने के चलते सैलानी हिमाचल के स्थान पर उत्तराखंड और कश्मीर को तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से लिया गया फैसला दिसंबर से लागू होना है। ऐसे में पर्यटन कारोबारियों को विंटर टूरिस्ट सीजन पिटने की चिंता सता रही है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंद्र सेठ का कहना है कि सरकार के फैसले को तुरंत लागू किया गया होता तो पर्यटन उद्योग को राहत मिल सकती थी, फैसला लागू होने में देरी से नुकसान की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed