फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Special postage stamp issued on Himachal's Kangra tea

हिमाचल की कांगड़ा चाय पर विशेष डाक टिकट जारी

Thu, 02 Sep 2021 06:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Sep 2021 06:36 PM IST
सार

डाक विभाग की चीफ पोस्टमास्टर एमआर शरिंग ने कांगड़ा चाय का विशेष डाक आवरण किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा चाय की अपनी खासियत है। इसे देख डाक विभाग ने इसका विशेष आवरण किया है। डाक विभाग हिमाचल के साथ उत्पादों का आवरण करेगा। 

विज्ञापन
Special postage stamp issued on Himachal's Kangra tea
कांगड़ा चाय पर विशेष डाक टिकट जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा चाय की महक को डाक विभाग अब देश-विदेश में लोगों तक ले जाएगा। इसी के चलते डाक विभाग ने गुरुवार को पालमपुर में कांगड़ा चाय का आवरण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर डाक विभाग की चीफ पोस्टमास्टर एमआर शरिंग ने कांगड़ा चाय का विशेष डाक आवरण किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा चाय की अपनी खासियत है। इसे देख डाक विभाग ने इसका विशेष आवरण किया है। डाक विभाग हिमाचल के साथ उत्पादों का आवरण करेगा। इसमें कांगड़ा चाय के अलावा कांगड़ा पेंटिंग, चंबा रुमाल, कुल्लू और किन्नौर की शाल, चुली व काला जीरा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट और कूरियर जैसी सेवाओं के आने पर डाक विभाग अब पार्सल, स्माल स्केलिंग का काम अधिक चल रहा है।

विज्ञापन



इसमें पानी, बिजली, बीमा आदि प्रीमियम घर बैठे लोग डाक विभाग की योजनाओं का लाभ मिलेगा। पेंशन के खाते में आ जाने का सीधा मैसेज भी लोगों को उनके मोबाइल पर आ जाएगा, लेकिन मोबाइल नंबर डाक विभाग से जुड़ा हो। डाक विभाग कई योजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने डाक विभाग की योजनाओं में भागीदारी लेने के साथ इसे सफल बनाने का भी आह्वान किया। इससे पहले अधीक्षक डाकघर ने रामतीरथ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विश्व टिकट संग्रहकर्ता मधु सूदन गुरुंग, कोऑपरेटिव टी फैक्टरी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed