{"_id":"5e392db3e998f8488f364234","slug":"sp-took-major-action-in-bike-rider-s-death-three-police-personnel-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार की मौत मामले में थाना सह प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार की मौत मामले में थाना सह प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित
Tue, 04 Feb 2020 02:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते 27 जनवरी की रात हिमाचल के ऊना जिले के अंबोटा में खड़े टिपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर गगरेट थाना के सह प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसपी दिवाकर शर्मा ने निलंबित कर दिया है। डीएसपी हरोली की जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर एसपी ने यह कार्रवाई की है। निलंबन के बाद तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान को विभागीय जांच अधिकारी नियुक्त किया है। एएसपी एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। घटना के बाद कार्यकारी यातायात प्रभारी हेड कांस्टेबल विजय कुमार को इस मामले में तुरंत लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी ने अब विजय कुमार के अलावा गगरेट थाना के सह प्रभारी सुशील कुमार और सब इंस्पेक्टर कल्याण सिंह को भी निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त पुलिस कर्मी कई मर्तबा इस मार्ग से गुजरे लेकिन टिपर को हटाने का प्रयास नहीं किया गया। हैरत की बात है कि युवक की मौत के 24 घंटे के भीतर ही टिपर को वहां से हटा लिया गया जबकि हादसे से पहले करीब एक सप्ताह तक टिपर यहीं खड़ा रहा। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि दौलतपुर-गगरेट मेन हाईवे पर लगातार छह दिन तक टिपर खड़ा रहा लेकिन पुलिस कर्मी उसे हटाने में विफल रहे। लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। लाइन हाजिर किए गए कार्यकारी यातायात प्रभारी एचसी विजय कुमार का कहना है कि टिपर के मालिक को ट्रेस करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
हाइड़ लाकर टिपर हटाने की कोशिश भी की गई मगर पत्थरों से लोडेड होने के कारण टिपर को वहां से हटाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10 बजे उक्त टिपर का चालान भी काटा गया था। उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी की शाम बाइक सवार संजय कुमार गगरेट की तरफ जा रहे थे, जिसकी अंबोटा चौक के पास सड़क किनारे खड़े टिपर के पीछे टकराने से मौत हो गई थी। 28 जनवरी को मृतक के परिजनों एवं स्थानीय निवासियों ने पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया था।