फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SP Sirmour Rohit Malpani punished police staff for negligence in duty

ड्यूटी से नदारद मिले दो दर्जन पुलिस कर्मी, SP ने दी ये सजा

Mon, 05 Mar 2018 11:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 05 Mar 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
SP Sirmour Rohit Malpani punished police staff for negligence in duty

एसपी ने पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दर्जन पुलिस कर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है। ड्यूटी से नदारद पुलिस जवानों को रूट मार्च निकालना पड़ा।

विज्ञापन


जवानों ने वर्दी पहनकर हाथों में बंदूक लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों का चक्कर काटा। बीती रात एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान दो दर्जन पुलिस जवान ड्यूटी से नदारद पाए गए। लिहाजा, एसपी ने जवानों को सजा के तौर पर हाथ में हथियार व पिट्ठू पहनकर रूट मार्च निकालने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

SP Sirmour Rohit Malpani punished police staff for negligence in duty
एसपी सिरमौर रोहित मालपानी - फोटो : File Photo

रविवार को पुलिस के जवान पुलिस लाइन नाहन से होते हुए गुन्नूघाट, रानीताल, कच्चा टैंक व कैंट एरिया से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस जवानों ने शहर में 6-7 किलोमीटर का सफर तय किया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन से कई जवान रात के समय गायब हो जाते हैं। इससे पहले भी एसपी सिरमौर ने लाइन का औचक निरीक्षण किया था।

लेकिन, इस बार सजा के तौर पर पुलिस जवानों से रूट मार्च करवाया गया। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed