फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   southwest monsoon arrives in Himachal pradesh thirteen days earlier

हिमाचल पहुंचा मानसून, सामान्य से 13 दिन पहले किया प्रवेश

Sun, 13 Jun 2021 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Jun 2021 07:55 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के चलते मानसून इस वर्ष सामान्य से पहले आया है। आगामी दो-तीन दिन सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। एक सप्ताह बाद सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
southwest monsoon arrives in Himachal pradesh thirteen days earlier
हिमाचल पहुंचा मानसून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्री मानसून के एक दिन बाद हिमाचल में मानसून भी प्रवेश कर गया। इस वर्ष सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में दस्तक दे दी। शनिवार रात और रविवार तड़के तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। रोहतांग और मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को भी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 से 17 जून तक प्रदेश में येलो अलर्ट रहेगा।

विज्ञापन


19 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। लोगों से नदी और नालों के समीप न जाने की अपील की गई है। वर्ष 2000 में मानसून ने प्रदेश में नौ जून को प्रवेश किया था। वर्ष 2008 में भी मानसून 13 जून को ही सक्रिय हुआ था। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों से प्रदेश में रात के समय बारिश का दौर जारी है। शिमला में सुबह छह बजे तक बारिश हुई। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, कांगड़ा में 33.2, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.8, चंबा में 31.0, नाहन में 28.3, सोलन में 27.0, धर्मशाला में 27.6, शिमला में 22.3, केलांग में 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब आया मानसून
वर्ष        तारीख
2020    24 जून
2019     2 जुलाई
2018    27 जून
2017    1 जुलाई
2016    21 जून
2015    24 जून
2014    1 जुलाई
2013    15 जून
2012    27 जून
2011    25 जून
2010    5 जुलाई 

जून में अभी तक सामान्य से 39 फीसदी अधिक बरसे बादल
प्रदेश में एक से 13 जून तक प्रदेश में 41.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में प्रदेश सामान्य से 39 फीसदी अधिक बादल बरसे। जिला सिरमौर में सामान्य से 98 फीसदी, सोलन में 92, ऊना में 153, मंडी में 65, कांगड़ा में 81 फीसदी अधिक बारिश हुई। किन्नौर-कुल्लू में सामान्य से एक फीसदी और लाहौल-स्पीति में 79 फीसदी कम बारिश हुई।


शनिवार रात को कहां-कितनी बारिश हुई रिकार्ड
क्षेत्र                        बारिश मिलीमीटर में
कंडाघाट                    51.6
शाहपुर                      36.5
डलहौजी                    28
नाहन                        23
ऊना                         22
कांगड़ा                      20.6
झंडूता-नादौन               20
बिलासपुर                   14.6
सोलन                       11.6
धर्मशाला                    11
चंबा                          7
शिमला                      4.2
मंडी                          4 

बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के चलते मानसून इस वर्ष सामान्य से पहले आया है। आगामी दो-तीन दिन सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। एक सप्ताह बाद सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है। - डॉ. मनमोहन सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed