फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sonia gandhi name plaque will be installed in Atal Tunnel Rohtang on December 16, know the whole matter

Atal Tunnel Rohtang: अटल टनल रोहतांग में 16 दिसंबर को लगा दी जाएगी सोनिया के नाम की पट्टिका, जानें पूरा मामला

Wed, 14 Dec 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Dec 2022 07:39 PM IST
सार

एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बीआरओ के अधिकारियों के साथ शिलान्यास पट्टिका लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को शिलान्यास पट्टिका लगाने की तैयारी कर ली है। उधर, शिलान्यास पट्टिका को लेकर विवाद गहरा गया है।

विज्ञापन
Sonia gandhi name plaque will be installed in Atal Tunnel Rohtang on December 16, know the whole matter
अटल टनल रोहतांग के शिलान्यास के दौरान सोनिया गांधी व अन्य(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अटल टनल रोहतांग से जुड़ी शिलान्यास पट्टिका लगाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेश के बाद मनाली प्रशासन हरकत में आया है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बीआरओ के अधिकारियों के साथ शिलान्यास पट्टिका लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को शिलान्यास पट्टिका लगाने की तैयारी कर ली है। उधर, शिलान्यास पट्टिका को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा फिर आमने-सामने हो गए हैं। लाहौल-स्पीति के नवनियुक्त विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने 1,300 करोड़ के धन की व्यवस्था कर तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया  गांधी ने अटल टनल की आधारशिला रखी थी।

विज्ञापन


भाजपा सरकार ने जान बूझकर शिलान्यास पट्टिका को नहीं लगाया। कांग्रेस ने जब विरोध किया तो भाजपा सरकार ने इसे अनसुना कर दिया। कहा कि अटल टनल नेहरू और गांधी परिवार की देन है। दूसरी ओर, पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अटल टनल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। कहा कि जून 2000 में केलंग में उन्होंने टनल निर्माण की घोषणा की थी। जून 2001 में टनल की आधारशिला रखी थी। टनल का दो-दो बार शिलान्यास करना जांच का विषय है। टनल के लिए बजट भी मोदी सरकार के कार्यकाल में जारी हुआ। उधर, उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार को शिलान्यास पट्टिका लगा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed