फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   son and mother died due house on fire at hamirpur himachal

आग से मां-बेटे की मौत, पति भी झुलसा, मायका पक्ष ने दर्ज करवाया केस

Sun, 15 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
son and mother died due house on fire at hamirpur himachal

घर में आग लगने से मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पति भी 65 फीसदी तक झुलस गया है। घटना भोरंज के नगरोटा गाजियां गांव की है। महिला के मायका पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पति, सास और जेठ-जेठानी पर केस दर्ज करवाया है

विज्ञापन


जबकि पति ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी पत्नी ने केरोसिन छिड़ककर खुद आग लगा ली। मृतकों की पहचान शिल्पा देवी (28) पत्नी योगेश कुमार और साढ़े तीन साल के बेटे बेविन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 

मायका पक्ष ने लगाया ये आरोप

son and mother died due house on fire at hamirpur himachal

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तीनों को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा चुका था। मां-बेटे ने टांडा में दम तोड़ दिया जबकि पति का इलाज चल रहा है।  

शिल्पा के पिता राकेश कुमार ने पुलिस शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह से शुक्रवार रात को ससुराल पक्ष ने उसे जला दिया।

पुलिस ने मायका पक्ष की शिकायत पर भादंसं की धारा 498 और 306 के तहत केस दर्ज किया है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed