{"_id":"65b21f0b6e2635510007878e","slug":"son-and-daughter-of-solan-contractor-drown-in-australia-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत
Thu, 25 Jan 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:38 PM IST
सार
सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया स्थित विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
डूबने से मौत (सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतकों में सोलन के एक नामी ठेकेदार गुरमीत सिंह का बेटा शिवम (24) व बेटी सुहानी (22) समेत उनकी मौसी व मौसी की बेटी शामिल है। जबकि मौसा कीहालत गंभीर बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया स्थित विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड यह हादसा हुआ। घटना 24 जनवरी दोपहर करीब 3:50 बजे की है। फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाला। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गुरमीत सिंह के दोस्त, सोलन नगर निगम के पार्षद व भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस दुखद हादसे की सूचना मिली है। वह सोलन के वार्ड नंबर छह लोअर बाजार में रहते हैं। उनकी बात मृतक शिवम के चाचा से हुई है। पूरा परिवार सदमे में है। मौजूदा समय में वह पंजाब के होशियारपुर चले गए हैं। वहां पर उनके नानी के घर हैं। मृतक युवक की मौसी व उनका परिवार पंजाब के फगवाड़ा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि शिवम छह साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और अब वह वहां पर नौकरी कर रहा था, जबकि सुहानी दो साल पहले पढ़ाई के लिए गई थी। वहीं उनकी मौसी व उनका परिवार घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था। इस दौरान वह फिलिप आईलैंड में डूब गए। उन्होंने बताया कि चार माह पहले ही शिवम छुट्टियों में सोलन आया था।
विज्ञापन