फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   some person beat science teacher at chamba

दुकान में बंद कर पीटा साइंस टीचर

Mon, 29 Sep 2014 11:24 AM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
some person beat science teacher at chamba

साइंस टीचर को एक बच्चे को पढ़ने की सलाह देना महंगा पड़ गया। अभी ये शिक्षक घर ही लौट रहा था कि एकाएक इसे कुछ लोग खींचकर दुकान में ले गए और बंद कर दिया। यहां इसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला चंबा के तीसा का है। यहां एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तैनात विज्ञान अध्यापक की एक पीटीए प्रधान और उसके दो भाइयों ने मिलकर पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


मारपीट से टीचर को चोटें आई हैं। आरोप है कि जब शिक्षक स्कूल से लौट रहा था, तो पीटीए प्रधान और उसके भाइयों ने उसे दुकान में खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान का शटर डाउन करके इसके भीतर उसे बुरी तरह से पीट डाला। साथ ही शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने स्कूल आना किया बंद

some person beat science teacher at chamba

मारपीट और धमकी से सहमा शिक्षक घर भाग गया है। घटना के बाद पिछले कुछ दिनों से शिक्षक स्कूल भी नहीं आया है। पीड़ित शिक्षक कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां का रहने वाला बताया जा रहा है।

स्कूल के स्टाफ ने आरोपी पीटीए प्रधान की इस कथित करतूत को लेकर मीडिया कर्मियों को पत्र प्रेषित किए हैं। इसकी प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री, शिक्षा निदेशक और उप शिक्षा निदेशक को भी प्रेषित की गई हैं।

उधर, शिक्षक के स्कूल न पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पत्र में जिक्र है कि शिक्षक ने एक बालक को स्कूल में पढ़ाई न करने पर डांटा था। उप निदेशक उच्च शिक्षा विजय सिंह ठाकुर का कहना है कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। यदि पीटीए प्रधान ने ऐसा किया है, तो शिक्षक उसके तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed