फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solar eclipse today: know at what time in which district will see

सूर्य ग्रहण आज: जानिए हिमाचल के किस जिले में कितने बजे दिखेगा

Sun, 21 Jun 2020 12:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse today: know at what time in which district will see
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

अषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक पूरे हिमाचल में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा। पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी शिमला के पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने बताया कि राजधानी शिमला में ग्रहण सुबह 10.23 से दोपहर 1.48 बजे तक देखा जा सकेगा, जबकि हिमाचल के अन्य जिलों में एक से दो मिनट के अंतराल पर दिखेगा।

विज्ञापन


मंडी और कुल्लू जिलों में सूर्यग्रहण (स्पर्श) 10.24 बजे से (मोक्ष) 1.47 बजे तक जबकि ग्रहण का मध्य (परमग्रास) 12.03 बजे होगा। ज्योतिषाचार्य मनोज शर्मा के अनुसार मंडी में 12.03 बजे 94.5 और कुल्लू में 93.9 फीसदी सूरज ढक जाएगा।
विज्ञापन


ऊना में सूर्य ग्रहण सुबह 10.24 पर दिखेगा और 1:45 बजे खत्म होगा। बिलासपुर के पंडित जीवानंद शैल अनुसार ग्रहण प्रारंभ प्रात 09.15.59 बजे और 14.02.17 बजे कंकण समाप्त होगा। सिरमौर में सुबह 10.17 बजे से 01.38 जबकि चंबा में ग्रहण स्पर्श (ग्रहण प्रारंभ) प्रात: 10 बजकर 9 मिनट से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रहण मध्य 11:47 बजे और ग्रहण मोक्ष दोपहर 1:36 बजे होगा। हमीरपुर में ग्रहण प्रारंभ 10.17 बजे, ग्रहण का मध्य 12.10 और ग्रहण का समाप्ति काल 01.38 जबकि ग्रहण का मोक्ष 03.04 बजे होगा।?सोलन में सुबह 10.23 बजे ग्रहण शुरू होगा, दोपहर 1.48 बजे खत्म होगा। कांगड़ा में 10.17 बजे शुरू होगा और 2.6 बजे खत्म होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed