फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   solar eclipse june 2020 maximum effect time in Himachal Pradesh

सूर्य ग्रहण: इतने बजे होगा अधिकतम प्रभाव, सोलर फिल्टर से दिखेगा नजारा

Fri, 12 Jun 2020 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse june 2020 maximum effect time in Himachal Pradesh
सूर्य ग्रहण (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

21 जून को सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत सहित अन्य देशों में भी दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण सुबह 10:23 बजे शुरू होगा, इसका अधिकतम प्रभाव 12:03 बजे तथा ग्रहण का अंत दोपहर 01:48 बजे होगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजे के आसपास 95 फीसदी दिखाई देगा। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के संयुक्त सदस्य सचिव निशांत ठाकुर ने बताया कि ग्रहण के दौरान सूर्य को नग्न आंखों से देखना खतरनाक है।

विज्ञापन


इसे केवल विशेष प्रकार के सोलर फिल्टर के माध्यम से देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कुछ मिनटों के लिए ढक जाता है और दिन में अंधेरा हो जाता है। ग्रहणों के प्रति मनुष्यों में हमेशा एक जिज्ञासा और भय बना रहता है। आदि काल से ही ग्रहणों ने मानव को अंतरिक्ष संबंधी जानकारी जुटाने के लिए प्रेरित किया है। यह छात्रों, वैज्ञानिकों और जन साधारण के लिए ग्रहण के बारे में जानकारी प्राप्त करने व समझने का एक अवसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed