{"_id":"6a417b7ef4f286ff9d051cca","slug":"solan-wins-womens-tug-of-war-competition-dharampur-finishes-as-runner-up-shimla-news-c-176-1-ssml1041-172718-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में सोलन बना विजेता, धर्मपुर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में सोलन बना विजेता, धर्मपुर उपविजेता
विज्ञापन
शूलिनी मेले के दौरान ठोडो मैदान में रस्सा-कशी प्रतियोगिता में जोर अजमाइश करती महिलाएं। संवाद
जिले के चार खंडों की महिलाओं ने लिया प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक शूलिनी मेले के दौरान ठोडो मैदान में महिलाओं के लिए एक रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोलन विकासखंड की टीम ने धर्मपुर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, धर्मपुर की टीम उपविजेता रही।
रस्साकशी मेला समिति की सदस्य व खंड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर की उपस्थिति में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता रही सोलन की टीम को 11,000 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता रही धर्मपुर की टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में सोलन जिले के सभी खंडों से महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों की कुल चार टीमों ने भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से धर्मपुर, सोलन, नालागढ़ और कंडाघाट की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। कड़े मुकाबलों को पार करते हुए नालागढ़, कंडाघाट, सोलन और धर्मपुर की टीमें आगे बढ़ीं। फाइनल मुकाबला धर्मपुर और सोलन के बीच खेला गया, जिसमें सोलन की महिलाओं ने बाजी मारी। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करनी थी, लेकिन वह किसी कारण नहीं आ सके। इस दौरान उनकी जगह उनके बेटे संजय शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं हमारे पारंपरिक मेलों के स्वरूप को और अधिक विविधता और आकर्षण प्रदान करती हैं। रस्साकशी जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में महिला सशक्तीकरण का एक बेहतरीन संदेश जाता है।