फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: Travel Agent dupes bizman of 35 lakh rupee

Fraud: कारोबारी से 34.70 लाख रुपये की ठगी में सोलन के ट्रैवल एजेंट पर मुकदमा

Fri, 15 Dec 2023 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:33 PM IST
सार

आरोपी विशाल गोयल ने कारोबारी को विश्वास में लेकर झांसा दिया कि वह उसकी मशरूम की फर्म को चालू करा देगा और साथ ही उसे परिवार समेत कनाडा भिजवा देगा।

विज्ञापन
Solan News: Travel Agent dupes bizman of 35 lakh rupee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटियाला के कारोबारी को परिवार समेत कनाडा भेजने का झांसा देकर हिमाचल के जिला सोलन निवासी एक ट्रैवल एजेंट ने 34.70 लाख रुपये की ठगी की है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान विशाल गोयल निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। कारोबारी इंद्रदीप सिंह निवासी घुम्मन कालोनी पटियाला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह ग्रीन फिलर एग्रो सर्विसेज का प्रोपराइटर हैं। आरोपी विशाल गोयल ने कारोबारी को विश्वास में लेकर झांसा दिया कि वह उसकी मशरूम की फर्म को चालू करा देगा और साथ ही उसे परिवार समेत कनाडा भिजवा देगा।
विज्ञापन


सौदा 34 लाख 70 हजार रुपये में तय हुआ। लेकिन पूरी रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो फर्म को चालू कराया और न ही कारोबारी व उसके परिवार को कनाडा भिजवाया। मांगने पर पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ साजिश रचने व धोखाधड़ी करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed