{"_id":"62d959b99c721b173452b5d1","slug":"solan-news-howrah-mail-delay-due-to-fog-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: हावड़ा मेल दो घंटे लेट, शिमला के लिए देरी से चलीं चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: हावड़ा मेल दो घंटे लेट, शिमला के लिए देरी से चलीं चार ट्रेनें
Thu, 21 Jul 2022 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:26 PM IST
सार
अंबाला से कालका के बीच रास्ते में अधिक धुंध होने से 12311 हावड़ा काफी देरी से पहुंची। इसके बाद कालका से शिमला की ओर ट्रेनें रवाना हुईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से आने वाली हावड़ा मेल के देरी से पहुंचने के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर वीरवार को चार ट्रेनें दो घंटे देरी से चलीं। स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अंबाला से कालका के बीच रास्ते में अधिक धुंध होने से 12311 हावड़ा काफी देरी से पहुंची। इसके बाद कालका से शिमला की ओर ट्रेनें रवाना हुईं। हालांकि, हिम दर्शन ट्रेन को निर्धारित समय से सवा घंटा देरी से चलाया गया, जिससे यह ट्रेन समयानुसार वापस कालका पहुंच सके।
विज्ञापन
बरसात के कारण बाहरी राज्यों में धुंध छाने लगी है। इस कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। वीरवार को भी अंबाला से कालका तक धुंध रही। इसके चलते हावड़ा ट्रेन देरी से कालका पहुंची। इस कारण शिमला की ओर चार ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो गईं। उधर, शिमला रेलवे स्टेशन अधीक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि धुंध के कारण हावड़ा मेल कालका में दो घंटे देरी से पहुंची। इससे शिमला आने वाली चार ट्रेन को देरी से रवाना किया गया। अन्य सभी ट्रेन समय पर भेजी गईं।
विज्ञापन
नंबर नाम निर्धारित समय देरी
72451 रेलकार 07:05 09:25
52451 शिवालिक 07:45 10:50
52453 मेल 08:23 11:26
52459 हिम दर्शन 09:00 10:16