फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: himachal vidhansabha chunav ticket distribution ruckus in BJP Solan Mandal Meeting

Solan News: विस चुनाव के टिकट आंवटन पर भाजपा मंडल की बैठक में हंगामा, महिला नेता ने किया विरोध

Thu, 22 Dec 2022 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Dec 2022 01:04 PM IST
सार

महिला नेता ने कांग्रेस से बागी को टिकट देने का विरोध किया। इसे लेकर बैठक में माहौल गर्म हो गया। इसके बाद कुछ लोग हाल से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Solan News: himachal vidhansabha chunav ticket distribution ruckus in BJP Solan Mandal Meeting
भाजपा सोलन मंडल की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी मंडल कसौली की बैठक में टिकट आवंटन को लेकर हंगामा हो गया। भाजपा की महिला नेता ने नालागढ़ में कांग्रेस के बागी नेता को टिकट देने का विरोध जताया और पदाधिकारियों से सवाल किए। बैठक में माहौल को गर्माता देख इसमें कई भाजपा नेता हाल से बाहर निकल आए। मगर हंगामा चलता रहा। हालांकि बाद में कुछ नेताओं ने महिला नेता को शांत कराया। 

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा कार्यालय सोलन में चुनाव समीक्षा बैठक इुई। मदन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सोलन विधानसभा क्षेत्र में हुई हार का मंथन किया। जिसमें पता चला की भाजपा को विधानसभा के 128 बूथों में से मात्र 48 से बीजेपी को लीड मिली है। इसी के साथ चुनावों के दौरान हुई गुटबाजी पर भी विस्तार चर्चा की गई। इसी दौरान महिला नेता ने नालागढ़ में हुई भाजपा की हार पर प्रश्न कर दिए।
विज्ञापन


महिला नेता ने कांग्रेस से बागी को टिकट देने का विरोध किया। इसे लेकर बैठक में माहौल गर्म हो गया। इसके बाद कुछ लोग हाल से बाहर निकल आए। बाद अन्य नेताओं ने महिला नेता को शांत करा दिया। वहीं निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाने पर भी मंथन किया और संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे लाने के लिए भी कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed