{"_id":"668e898d93a802c6470d783f","slug":"solan-news-baddi-police-seized-cash-worth-three-lakhs-before-it-could-be-distributed-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बंटने से पहले बद्दी पुलिस ने पकड़ी तीन लाख की नकदी, कई लोगों पर हुए मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बंटने से पहले बद्दी पुलिस ने पकड़ी तीन लाख की नकदी, कई लोगों पर हुए मामले दर्ज
Wed, 10 Jul 2024 06:46 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:46 PM IST
सार
जिला सोलन के बीबीएन में नौ जुलाई की रात को पुलिस टीमों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अवैध नकदी, शराब, उपहारों को रोका और ऐसा करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीबीएन में उपचुनाव शांतिपूर्वक तरीके से हुआ। नौ जुलाई की रात को पुलिस टीमों ने मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अवैध नकदी, शराब, उपहारों को रोका और ऐसा करने वालों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए। कल्याणपुर गांव में एक व्यक्ति से 69,000 रुपये, कवर्णी गांव में 78,000 रुपये, बेहली गांव में 1,00,000 रुपये और 60,000 रुपये जबकि बघेरी (नंगल ढाका) गांव में 1,00,000 रुपये जब्त किए गए। इन वित्तीय जब्तियों के अलावा चुनाव नियमों के उल्लंघन पर दो लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज हुए।
विज्ञापन
मतदाताओं को पैसे के बदले वोट देने की योजना के लिए एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच चल रही है। राजपुरा गांव में मतदाताओं को प्रभावित करने पर क्रिकेट किट बांटने पर मामला दर्ज किया गया। यही नहीं मंगलवार की रात को बीबीएन पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की है। बरोटीवाला थाना क्षेत्र में नरेश कुमार और नालागढ़ में भजन लाल के कब्जे अवैध शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन
एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि बद्दी पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की ओर से 24 घंटे नाकाबंदी की गई थी, जिससे चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। इन नाकों पर सतत निगरानी के साथ-साथ ड्रोन तकनीक का उपयोग भी किया गया। ड्रोन निगरानी ने संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने और अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन