फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News: 35 kg crate of tomatoes sold for Rs 5,000, turnover of 31.59 crores so far in Solan Mandi

Solan News: 5,000 रुपये में बिका टमाटर का 35 किलो का क्रेट, सोलन मंडी में अब तक 31.59 करोड़ का कारोबार

Tue, 01 Aug 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 07:30 PM IST
सार

प्रदेश की सब्जी मंडी सोलन में हिमसोना टमाटर एक क्रेट 5,000 रुपये में बिका है। हालांकि, 5,000 में बिके क्रेट में 30 से 35 किलो टमाटर भरा गया था।

विज्ञापन
Solan News: 35 kg crate of tomatoes sold for Rs 5,000, turnover of 31.59 crores so far in Solan Mandi
सोलन मंडी में टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश की सब्जी मंडी सोलन में हिमसोना टमाटर एक क्रेट 5,000 रुपये में बिका है। हालांकि, 5,000 में बिके क्रेट में 30 से 35 किलो टमाटर भरा गया था। सामान्य क्रेट में 25 किलो का टमाटर होता है। मंडी में अधिकतर क्रेट 3,300 से 4,200 रुपये का बिका है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

विज्ञापन


सब्जी मंडी के आढ़तियों की मानें तो आने वाले दिनों में भी टमाटर के दामों में तेजी रहने की संभावना है। सोमवार को सब्जी मंडी में टमाटर के 5,000 क्रेट पहुंचे। इससे लाखों रुपये का कारोबार हुआ है। सोमवार तक सब्जी मंडी में टमाटर से 31.59 करोड़ का कारोबार हो चुका है। टमाटर की सप्लाई बिहार, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की मंडियों में की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी में कुछ क्रेट 5,000 रुपये में बिके हैं। हालांकि इन क्रेटों में टमाटर अधिक भरा था। इसमें 30 से 35 किलो टमाटर भरे गए थे। सामान्य क्रेट में 24 से 25 किलो टमाटर भरा जाता है। यह क्रेट भी 3,300 से 4,200 रुपये तक बिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed