{"_id":"6194e17b6e14ea28213b2c9c","slug":"solan-gst-officers-beat-up-businessman-by-locking-him-in-room-case-registered-against-three-including-ias-officer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोलन: कारोबारी से मारपीट पर आईआरएस समेत तीन अफसरों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोलन: कारोबारी से मारपीट पर आईआरएस समेत तीन अफसरों के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 17 Nov 2021 07:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 17 Nov 2021 07:50 PM IST
सार
जीएसटी सतर्कता निदेशालय बद्दी ने व्यापारी आजाद गुप्ता को आठ नवंबर को टैक्स को भरने के लिए नोटिस भेजा। नोटिस के बाद वह हर रोज कार्यालय जाता रहा। 16 नवंबर को जब वह सभी औपचारिकताएं पूरी कर जीएसटी कार्यालय पहुंचा तो वहां पर अधिकारियों ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत देते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जीएसटी को लेकर कारोबारी से मारपीट करने पर एक आईआरएस समेत तीन अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इधर, बुधवार को व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही अधिकारियों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारी बद्दी बाजार को बंद कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
जीएसटी सतर्कता निदेशालय बद्दी ने व्यापारी आजाद गुप्ता को आठ नवंबर को टैक्स को भरने के लिए नोटिस भेजा। नोटिस के बाद वह हर रोज कार्यालय जाता रहा। 16 नवंबर को जब वह सभी औपचारिकताएं पूरी कर जीएसटी कार्यालय पहुंचा तो वहां पर अधिकारियों ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसमें एक आईआरएस अधिकारी भी शामिल है। उसने जब मदद करने के लिए अपने साथी योगेश गोयल को बुलाया तो इन अधिकारियों ने योगेश के साथ भी मारपीट की। योगेश ने किसी तरह से वहां से भाग कर पुलिस को बुलाया और कमरे में बंद आजाद गुप्ता को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
उधर, व्यापारियों ने मंगलवार को वार्ड पार्षद सुरजीत चौधरी, संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडल, संजीव कौशल के नेतृत्व में जीएसटी कार्यालय परिसर में नारेबाजी की तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बद्दी दया राम ठाकुर ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल करने के बाद हरेंद्र पाल, राकेश बंसल और विक्रम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन