फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan Avneesh Kaundal selected for Special Olympics basketball Team

Special Olympics: विशेष ओलंपिक में सोलन के अवनीश कौंडल का चयन

Mon, 01 May 2023 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 May 2023 12:23 PM IST
सार

ग्रीष्मकालीन अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 27 जून तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में होने जा रही है।

विज्ञापन
Solan Avneesh Kaundal selected for Special Olympics basketball Team
अवनीश कौंडल - फोटो : संवाद

विस्तार

गणपति एजूकेशन सोसायटी कुनिहार के दिव्यांग खिलाड़ी अवनीश कौंडल का चयन स्पेशल ओलंपिक  के लिए हुआ है। अवनीश बास्केटबाल टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही संस्था की ओर से टीम के मुख्य कोच राजकुमार पाल भी इस टीम का हिस्सा होंगे। ग्रीष्मकालीन अंतरराष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 27 जून तक जर्मनी की राजधानी बर्लिन में होने जा रही है। संस्था के मुख्य सलाहकार कामेश्वर शर्मा ने अवनीश और कोच राजकुमार पाल को बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि ग्रामीण परिवेश से संबंधित प्रतिभाशाली दिव्यांगों को यह अवसर मिल रहा है। गणपति एजूकेशन सोसायटी पिछले 18 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है। जिसमें दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास के लिए अहम योगदान दिया जा रहा है। संस्था की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर 15 खिलाड़ी प्रतिभा दिखा चुके हैं। यह पहला अवसर है जब संस्था का कोई  दिव्यांग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed