{"_id":"5f4bbb748ebc3e4adf3fb0f2","slug":"solan-and-sirmour-reached-highest-number-of-corona-virus-cases-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का गढ़ बना सोलन और सिरमौर, उद्योगों के कामगार पाए जा रहे संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का गढ़ बना सोलन और सिरमौर, उद्योगों के कामगार पाए जा रहे संक्रमित
Mon, 31 Aug 2020 12:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन और सिरमौर जिला कोरोना के मुख्य गढ़ बन गए हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण दोनों जिलों में उद्योगों के कामगार संक्रमित पाए जा रहे हैं। सिरमौर में गोविंदगढ़ मोहल्ला में भी संक्रमण फैलने से जहां आंकड़ों में इजाफा हुआ, वहीं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के स्वागत समारोह से भी कोरोना की रफ्तार बढ़ गई है। मार्च महीने में लगे लॉकडाउन के बावजूद भी कोरोना का चक्र टूट नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए नियम टूटने से भी संक्रमण फैल रहा है। आंकड़ों को लें तो सोलन में 1409 कुल पॉजिटिव मामले आ चुके हैं जबकि यहां एक्टिव मामलों की संख्या 392 पहुंच गई है। सिरमौर में कुल 860 मामले अभी तक आ चुके हैं जबकि 282 मामले अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
कांगड़ा में 836 कुल पॉजिटिव मामले पाए गए, यहां 216 एक्टिव केस हैं। हालात यह हैं कि अब पॉजिटिव आ रहे लोगों को केंद्र की नई गाइडलाइन के तहत घरों में ही आईसोलेट किया जा रहा है। पॉजिटिव मामला आने के बाद पूरे मोहल्ले या वार्ड को नहीं बल्कि पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति के मकान या आसपास के एक-दो मकानों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहां कितने मामले
जिला संक्रमित एक्टिव मामले
सोलन 1409 392
सिरमौर 860 282
कांगड़ा 836 216
बिलासपुर 302 121
चंबा 415 84
हमीरपुर 534 106
किन्नौर 81 23
कुल्लू 273 41
लाहौल-स्पीति 8 3
मंडी 397 37
शिमला 324 87
ऊना 451 124