फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   social welfare minister vijay sampla target rahul gandhi and kejariwal on JNU issue.

'जेएनयू पर वोट की राजनीति कर रहे राहुल-केजरीवाल'

Thu, 18 Feb 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा) Updated Thu, 18 Feb 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
social welfare minister vijay sampla target rahul gandhi and kejariwal on JNU issue.

केंद्रीय न्याय सामाजिक अधिकारिता मंत्री विजय सांपला ने जेएनयू मुद्दे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। नूरपुर विस क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कंडवाल क्षेत्र में पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन नेताओं को देश को खंडित करने वाली ताकतों का समर्थन करने की बजाय देश के लिए मिला दायित्व निभाना चाहिए।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल से सहमी हुई हैं। इसलिए ऐसी ताकतें देश को तोड़ने के लिए वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। जो लोग देश को तोड़ने वाले नारे लगा रहे हैं उनका समर्थन करने वाले राजनीतिक नेता कहां के देशभक्त हुए?
विज्ञापन


पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का अकाली दल से बरसों का नाता रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा-अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विकास से प्रदेश को अलगाववाद के नाम पर तोड़ने वाले दलों को सबक सिखा गठबंधन दोबारा सत्ता पर काबिज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशा सिर्फ एक ही राज्य में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फ़ैल चुका है। पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। पंजाब में आर्मी की भर्ती में 5500 जवानों का डोप टेस्ट किया गया। इसमें सभी बिना नशे के पाए गए। सांपला ने बताया कि प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देश से सरकार द्बारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उद्योग लगाने के लिए एक नई योजना शुरू की गई है।


एक अन्य ऋण वृद्धि गारंटी योजना के अंतर्गत 25 लाख से 5 करोड़ ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। अनुसूचित जाति की महिलाओं को सक्षम बनाने तथा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार महिलाओं के लिए ड्राइविंग स्कूलों में महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed