फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Social impact assessment for Mandi airport begins, 2800 bighas of land to be acquired

Himachal: मंडी हवाई अड्डे लिए सामाजिक प्रभाव आकलन शुरू, कांगड़ा में दूसरे फेज पर काम शुरू करने के आदेश

Tue, 27 Dec 2022 11:13 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Dec 2022 11:13 AM IST
सार

हवाई अड्डे के लिए द्रंग क्षेत्र में 2,800 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इससे पहले एजेंसी के आकलन के बाद जन सुनवाई होगी और फिर हवाई अड्डे के निर्माण के  लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Social impact assessment for Mandi airport begins, 2800 bighas of land to be acquired
बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे की साइट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश की नामी एजेंसी ने मंडी हवाई अड्डे के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन शुरू कर दिया है। यह कार्य पूरा करने में करीब छह माह का समय लगेगा। इस हवाई अड्डे के लिए द्रंग क्षेत्र में 2,800 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इससे पहले एजेंसी के आकलन के बाद जन सुनवाई होगी और फिर हवाई अड्डे के निर्माण के  लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हवाई अड्डे के निर्माण से प्रभावित होने वाले लोगों पर पड़ने वाले सामाजिक प्रभाव का आकलन करते समय एजेंसी यह भी देखेगी कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र के कितने और किस स्तर के स्कूल प्रभावित होंगे।

विज्ञापन


इसके  अलावा बिजली बोर्ड पर कितना असर पड़ेगा और क्षेत्र के लोगों को यहां से उजड़ने पर कितना नुकसान संबंधित विभाग पर पड़ने वाला है। नए क्षेत्र में प्रभावितों को बसाने में बिजली बोर्ड पर कितना अतिरिक्त वित्तीय असर पड़ेगा? एजेंसी पेयजल स्कीमों आदि का अध्ययन भी करेगी। इसके अतिरिक्त हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहण की जाने वाले क्षेत्र में सिंचाई स्कीमों पर कितना विपरीत असर पड़ेगा, यह भी आकलन किया जा रहा है।  
विज्ञापन


 क्या कहते हैं अतिरिक्त निदेशक पर्यटन
राज्य के अतिरिक्त निदेशक पर्यटन रविंद्र शर्मा ने कहा कि मंडी हवाई अड्डे के निर्माण से पहने वाले प्रभावितों पर पड़ने वाले सामाजिक प्रभाव का आकलन शुरू कर दिया है। यह प्रभाव जानने के लिए एजेंसी की सेवाएं ली जा रही हैं। जो विभिन्न पहलुओं को लेकर आकलन करेगी। इसके बाद जन सुनवाई के बाद हवाई अड्डे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दूसरे फेज पर भी काम करने के दिए आदेश

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने कांगड़ा एयरपोर्ट को बड़ा एयरपोर्ट बनाने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। नई सरकार ने डीसी कांगड़ा को 3010 मीटर लंबा रनवे बनाने के हिसाब से भूमि अधिग्रहण का सर्वे करने का आदेश दिया है।  डीसी ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक बुलाकर प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए कह दिया है। प्रदेश सरकार के नए आदेश के तहत अब कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण एक नहीं दो फेज में इकट्ठा होगा।

दूसरे फेज के विस्तारीकरण के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गगल से जमानाबाद रोड तक भूमि  अधिग्रहण होगा। इससे पहले डीसी कांगड़ा ने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए पहले फेज का प्लान 22 दिसंबर को शिमला स्थित पर्यटन विभाग के सचिव को भेज दिया था। इस प्लान में डीसी कांगड़ा की टीम ने सनौरा गांव से लेकर गगल बाजार तक जमीन और मकानों का सर्वे कर रिपोर्ट बनाई थी। इस रिपोर्ट के तहत 339 भवन विस्तारीकरण की जद में आ रहे हैं। करीब एक हजार करोड़ रुपये पहले फेज के तहत विस्तारीकरण पर खर्चा आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed