फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   So many lakhs will be given for plantation in two hectares in villages, the land will become green, youth will

Himachal: गांवों में पौधरोपण के लिए मिलेंगे इतने लाख, हरी-भरी होगी धरा, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 29 Apr 2025 10:49 AM IST
Krishan Singh हर्षित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
हर्षित शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 10:49 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने राज्य को 2027 तक हरित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर काम शुरू हो गया है। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन
So many lakhs will be given for plantation in two hectares in villages, the land will become green, youth will
पाैधरोपण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को 2027 तक हरित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर काम शुरू हो गया है। इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। वन विभाग पूरे प्रदेश में पौधरोपण के लिए उपयुक्त जमीन की पहचान कर रहा है। गांवों में विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। योजना में ग्राम पंचायतों और युवा मंडलों को एक से पांच हेक्टेयर जमीन पर पेड़ लगाने के लिए सहायता दी जाएगी। दो हेक्टेयर जमीन के लिए 2.40 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी। अगर लगाए गए पौधों में से 50 फीसदी से ज्यादा बचते हैं, तो अगले चार साल तक हर साल 1 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।अगर कोई ग्राम पंचायत या युवा मंडल इस योजना का फायदा लेना चाहता है, तो उन्हें अपने नजदीकी वन रक्षक या क्षेत्रीय वन अधिकारी से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन


पंजीकरण के बाद वन विभाग के कर्मचारी गांव में आकर जमीन का निरीक्षण करेंगे। वे देखेंगे कि जमीन पौधरोपण के लिए सही है या नहीं, वहां कितने पौधे लगाए जा सकते हैं और किस प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के लिए कुछ खास प्रजातियों को ही चुना गया है। इन जगहों पर बान, ब्यूल जैसे स्थानीय पेड़ और फल देने वाले पौधे जैसे अनारदाना, कचनार और बुरांश लगाए जाएंगे। इससे न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होगा, बल्कि गांव के लोगों को भी फल और लकड़ी का लाभ मिल सकेगा। मुख्य अरण्यपाल वन वृत्त शिमला के थिरूमल ने कहा कि ग्राम पंचायतें और युवा मंडल पौधरोपण करने के लिए विभाग को आवेदन दे सकते हैं। इस योजना का मकसद प्रदेश में हरियाली बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण की रक्षा में शामिल करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed