{"_id":"46748ff119833e858d1e84f00cfbd85e","slug":"snowfall-in-rohtang-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" रोहतांग दर्रे में हुई आधा फीट तक ताजा बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रे में हुई आधा फीट तक ताजा बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल स्पीति)
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल और कुल्लू की ऊंची चोटियों समेत रिहायशी इलाकों में शनिवार रात बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से रविवार को करीब दो घंटे तक रोहतांग दर्रा में वाहनों की आवाजाही ठप रही। धर्मशाला-त्रिलोकनाथ रूट की बस भी राहनीनाला से मनाली लौट आई।
विज्ञापन
हालांकि, वाहन चालकों के साथ बीआरओ के संयुक्त प्रयासों से रोहतांग दर्रा को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। रोहतांग दर्रा में लगभग आधा फुट बर्फ बताई जा रही है जबकि बारालाचा और कुंजम दर्रा में करीब एक फुट हिमपात की सूचना है।
विज्ञापन
उधर, ताजा बर्फबारी से पर्यटन नगरी मनाली समेत समूची लाहौल घाटी में शीत लहर है। भारी बर्फबारी के डर से लेह जाने वाले दर्जनों पर्यटकों ने टूअर पैकेज रद्द कर दिया है। डीएसपी केलांग तेजेंद्र वर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रा दो घंटे अवरुद्ध रहने के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन