फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in manli.

मनाली में बर्फबारी, भारी बारिश की चेतावनी

Wed, 03 Sep 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Sep 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
snowfall in manli.

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में 6 सितंबर तक ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान कम हुआ है। मंगलवार को शिमला का अधिकतम तापमान 21.2, सोलन 25.5, धर्मशाला 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन ने बताया कि 6 सितंबर तक मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली, लाहौल की चोटियों पर हिमपात

उधर, मनाली की ऊंची चोटियों में मंगलवार को फिर से हिमपात हुआ। मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, पतालसू पीक, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, मांगकण कोट में हल्की बर्फबारी हुई है।

इसके अलावा लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। घाटी के निचले क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से ही लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को पर्यटकों ने मनाली की सुहावनी वादियों में घूमने का लुत्फ उठाया।


स्थानीय निवासी प्रेम कुमार, राजेश, वरुण कुमार, दिनेश शर्मा, आशीष कुमार और ऋषि ठाकुर ने बताया कि मनाली का मौसम कूल-कूल हो गया है। गर्म कपड़े भी निकालने पड़ रहे हैं। सोमवार रात और मंगलवार दिन को कुल्लू और मनाली का तापमान गिर गया है। हल्की शीतलहर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed