फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall in himachal, rainfall in shimla.

हिमाचल में फिर हिमपात, शीतलहर का कहर

Tue, 27 Jan 2015 10:16 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
snowfall in himachal, rainfall in shimla.

हिमाचल के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा हिमपात होने से कई सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में ताजा बर्फ गिरने से जनजीवन प्रभावित रहा। हालांकि, मौसम का यह बदलाव सेब बागवानी और रबी की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी प्रदेश के ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में हल्का हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


मंडी जिले में बर्फबारी से चौहारघाटी और करसोग क्षेत्र में करीब एक दर्जन मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। कई इलाकों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हैं। करसोग में शिकारी देवी, धमूनी धार, पुन्नी पहरनी, चौकी, पंडार, शंकर देहरा और क्वागड़ा में अच्छी बर्फ गिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली में भी बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

snowfall in himachal, rainfall in shimla.

मनाली के पर्यटन स्थल सोलंग नाला में एक फुट, पलचान में एक फुट, गुलाबा, मढ़ी में करीब दो फुट और रोहतांग दर्रे पर 4 फुट ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। कोकसर का तापमान माइनस 22 डिग्री तक पहुंच गया है।

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्रों समेत अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार रात से बर्फबारी जारी है। डलहौजी, भरमौर, होली, पांगी, जोत, सलूणी, तीसा और चंबा मुख्यालय की ऊपरी पहाडि़यों पर एक फुट तक ताजा हिमपात हुआ। भरमौर मुख्यालय में छह इंच मोटी बर्फ की परत जमी है।

डलहौजी और खज्जियार में बर्फबारी के कारण खज्जियार और चंबा-भरमौर मार्ग पर आवाजाही ठप है। इसके अतिरिक्त आधा दर्जन अन्य मार्ग बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed