{"_id":"63ca179ccd96b82e20187061","slug":"snowfall-in-himachal-pradesh-traffic-affected-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Snowfall: बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, तीन NH समेत 275 सड़कें बंद, 330 ट्रांसफार्मर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Snowfall: बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, तीन NH समेत 275 सड़कें बंद, 330 ट्रांसफार्मर ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कुफरी-फागू में हालात का जायजा लेते डीसी आदित्य नेगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 177 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 5, किन्नौर में 9, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 3, मंडी में 13 और शिमला में 64 सड़कें अवरुद्ध हैं।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भर में 330 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। मंडी जिले में 147, लाहौल-स्पीति जिले में 106, चंबा जिले में 3, किन्नौर जिले में 28, कुल्लू जिले में 22, शिमला जिले के डोडरा क्वार सब डिवीजन में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। वहीं एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित है। तीन जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम फिर से मेहरबान हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल की पूरी घाटी बर्फबारी की जद में आ गई है।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के जाखू, कुफरी सहित ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके कारण खिड़की के पास ठियोग-चौपाल सड़क, खड़ापत्थर के पास ठियोग-रोहड़ू सड़क, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर सड़क अवरुद्ध है। कुफरी-गालू-फागू के पास शिमला-ठियोग सड़क पर फिसलन है। सड़कों को साफ करने का काम चल रहा है। डीसी आदित्य नेगी खुद हालात का जायजा ले रहे हैं। राजधानी शिमला में बादल छाए हुए हैं और शहर की सभी सड़कें खुली हैं। शिमला पुलिस ने अनुरोध किया है कि जब तक सड़कें साफ नहीं हो जाती तब तक यात्रा न करें। किसी भी आपात स्थिति में 0177-2812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जबकि कुल्लू के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। जानकारी के अनुसार अटल टनल के साउथ पोर्टल में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन मनाली पूरी तरह से बंद हो गया है। जबकि टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15 सेंमी, कोकसर में 20 सेंमी, रोहतांग दर्रा में 40 सेंमी, कुंजम में 54 सेंमी, बारालाचा में 45 सेंमी, घेपन पीक में 50 सेंमी, जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में 20-20 सेंमी बर्फबारी हुई है। केलांग-मनाली, केलांग-उदयपुर और केलांग-दारचा सहित करीब 150 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में मनाली से सोलंगनाला के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे तीन के साथ 25 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मलाणा गांव का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। दारचा शिंकुला मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।