फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   snowfall in himachal pradesh one tourist died in Sarchu and seven tourist rescue from kunzum pass

हिमाचल: सरचू में ऑक्सीजन की कमी से पर्यटक की मौत, कुंजुम दर्रे में फंसे सात सैलानियों को किया रेस्क्यू

Sun, 17 Oct 2021 11:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/रोहतांग
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/रोहतांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Oct 2021 11:11 PM IST
सार

लाहौल के सरचू में ऑक्सीजन की कमी से पर्यटक की मौत हो गई है जबकि कुंजुम दर्रे से सात पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
snowfall in himachal pradesh one tourist died in Sarchu and seven tourist rescue from kunzum pass
कुंजुम दर्रे से सात पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश और बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रे में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारालाचा, कुंजुम पास, मनाली, लाहौल-स्पीति, धौलाधार और चंबा की ऊंची चोटियों के अलावा मणिमहेश में ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद दो दिन के लिए रोहतांग दर्रे में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अटल टनल से आवाजाही सुचारु रहेगी। लाहौल के सरचू में ऑक्सीजन की कमी से पर्यटक की मौत हो गई है जबकि कुंजुम दर्रे से सात पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन


उधर, राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई है। कुल्लू से काजा और किलाड़ से चंबा रूट पर भी बस सेवा बंद कर दी है। शनिवार रात से जारी रिमझिम बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 8 और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। ऊंचे क्षेत्रों में धुंध छाई रही। शिमला, कुल्लू, मनाली में बारिश के चलते अधिकतर पर्यटक होटलों में दुबके रहे। रविवार सुबह पर्यटक रोहतांग दर्रे में पहुंचे। बर्फ के फाहों में मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed