{"_id":"9165241bd4f7990c08a0070dfbb1c868","slug":"snowfall-in-himachal-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटियों पर हिमपात शुरू, ठंड के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटियों पर हिमपात शुरू, ठंड के लिए रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Feb 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े मिजाज ने ठंड और बढ़ा दी है। रविवार को सुबह से ही शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
किन्नौर, शिमला और चंबा के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर ताजा हल्का हिमपात हुआ है। रविवार रात बारिश और हिमपात की संभावना है।
मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 4 फरवरी को भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
ठंड के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मनाली, केलांग और कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस में है। कंपकंपाती यह ठंड अभी प्रदेश वासियों को कई दिन सताएगी।
विज्ञापन
5 फरवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं और धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि 2 और 3 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 4 फरवरी तक मौसम के लगातार खराब रहने के आसार हैं।