{"_id":"2f2ccce85c5265f629a18d108760886f","slug":"snowfall-at-peaks-of-lahaul-spiti-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुगती पास पर हिमपात, मणिमहेश यात्रियों का रास्ता बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुगती पास पर हिमपात, मणिमहेश यात्रियों का रास्ता बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Updated Mon, 07 Sep 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौल की ऊंची चोटियों पर अचानक मौसम खराब होने के बाद हल्की बर्फबारी हुई। बर्फ के ये फाहे लाहौल के लेडी ऑफ केलांग, नील कंठ, कुलतीनाला, शिकराअप की पहाड़ियों, घेपन पीक, जोवरंग, मणिमहेश ट्रैकिंग रूट, कुगती पास में गिरे। लिहाजा, मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालु अब कुकती पास के रास्ते से नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
सीजन का यह पहला हिमपात है। उल्लेखनीय है कि अचानक मौसम खराब होने से लाहौल के तापमान में गिरावट आई है। सुबह-शाम घाटी के लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। नीलकंठ झील की यात्रा पर निकले श्रद्धालु राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार और रोहित ठाकुर का कहना है कि मौसम खराब होने से पहाड़ी पर बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नीलकंठ झील का पानी जमना शुरू हो गया है। रास्ते में भी सुबह-शाम पाला जमना शुरू हो गया है। लिहाजा, अब कुगती पास से होकर मणिमहेश झील की यात्रा करने श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन