फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow on the peaks in Himachal, meteorological department issued yellow alert

हिमाचल में चोटियों पर हिमपात, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Thu, 21 Nov 2019 06:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Snow on the peaks in Himachal, meteorological department issued yellow alert
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट है। गुरुवार को मनाली, पांगी, भरमौर और लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। 24 नवंबर से प्रदेश में धूप खिलेगी।

विज्ञापन


सात दिन बाद यातायात के लिए बहाल हुए रोहतांग दर्रा होकर गुरुवार को मनाली की तरफ से वाहनों को लाहौल के लिए रवाना किया गया। शाम चार बजे तक 42 वाहनों में कुल 142 लोग रोहतांग के आरपार हुए। इनमें 21 महिलाएं भी शामिल थीं। बुधवार को लाहौल की ओर से 49 वाहनों को मनाली भेजा गया था। दर्रा में बर्फबारी के कारण सड़क में एक तरफा यातायात चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

बर्फबारी होने से मौसम में बढ़ी ठंडक

Snow on the peaks in Himachal, meteorological department issued yellow alert

उधर, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, कल्पा में 1.7, मनाली में 2.6, कुफरी में 5.0, सोलन में 5.4, शिमला में 7.7 और धर्मशाला में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.8, सोलन में 21.5, नाहन में 21.2, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 19.6, कांगड़ा में 19.0, सुंदरनगर में 18.1, भुंतर में 16.9, चंबा में 16.8, शिमला में 16.1, धर्मशाला में 15.4, कल्पा में 12.5, डलहौजी में 9.8 और केलांग में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed