{"_id":"5bd99d05bdec22696c1d1d07","slug":"snow-leopard-in-kufri-zoo-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुफरी चिड़ियाघर में दिखेगा हिम तेंदुआ, दार्जिलिंग से जोड़ा लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुफरी चिड़ियाघर में दिखेगा हिम तेंदुआ, दार्जिलिंग से जोड़ा लाने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुफरी चिड़ियाघर में अब हिम तेंदुए भी दिखाई देंगे। प्रदेश वन विभाग ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद एक जोड़े को दार्जिलिंग से लाने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने दार्जिलिंग जू के अधिकारियों से इस संबंध में पत्राचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विभाग का दावा है कि नए साल से सैलानियों को चिड़ियाघर में बर्फानी तेंदुए का जोड़ा देखने को मिलेगा। हिमाचल वन विभाग पिछले करीब तीन साल से कुफरी स्थित चिड़ियाघर में हिम तेंदुए रखने के लिए प्रयासरत था।
विज्ञापन
दार्जिलिंग चिड़ियाघर से मंजूरी मिलने के बाद तेंदुओं को शिफ्ट करने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मांगी। विभिन्न तकनीकी कमियों को दूर कर मंजूरी हासिल करने में तीन साल बीत गए।
विज्ञापन
इस महीने प्रदेश वन विभाग को प्राधिकरण ने कुफरी चिड़ियाघर में हिम तेंदुए रखने और उन्हें दार्जिलिंग से लाने की अनुमति दे दी है। पीसीसीएफ वन्य जीव आरसी कंग ने बताया कि दार्जिलिंग से हिम तेंदुए का जोड़ा लाया जाएगा।