यहां आईबैक्स का शिकार करते पहली बार कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में इन दिनों बर्फानी तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। पहले जहां हिम तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ था, वहीं अब की बार हिम तेंदुए को आईबैक्स का शिकार लाइव करते पहली बार कैमरे में कैद किया गया है।
वन्य प्राणियों पर शोध कर रहे लोक निर्माण विभाग उदयपुर में तैनात आमिर ने जसरथ गांव में यह दुर्लभ तस्वीर अपने डीएसएलआर कैमरे से खींची है। गौर हो कि लाहौल घाटी में स्थानीय महिलाओं ने आईबैक्स की कम हो रही संख्या के चलते इनके शिकार पर पाबंदी लगाई है।
लाहौल में महिलाओं की डर से आईबेक्स का शिकार पर पाबंदी
वन विभाग लाहौल-स्पीति के डीएफओ जयराम ठाकुर ने कहा कि आईबैक्स पर बर्फानी तेंदुआ हमला करता है, लेकिन शिकार करने की फोटो पहली बार सामने आई है।
उन्होंने इस शानदार दृश्य के लिए आमिर की तारीफ की है। उधर, अमीर का कहना है कि वह पिछले चार-पांच माह से लगातार वन्य प्राणियों पर शोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लाहौल में महिलाओं की डर से आईबेक्स का शिकार पर पाबंदी है।
जिसके चलते घाटी में तेंदुए की संख्या में वृद्धि हुई है। घाटी के पहाड़ों में अब बर्फ पिघलना शुरू गया है। जिस पर अब वन्य प्राणी भी निचले क्षेत्रों से ऊपरी क्षेत्रों का रूख कर रहे हैं।