फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Snow clearing on Rohtang pass on manali leh road by border road organisation

रोहतांग से छह किमी दूर बीआरओ की टीम, दर्रा बहाली पर टिकीं लाहौलियों की नजरें

Thu, 16 Apr 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Snow clearing on Rohtang pass on manali leh road by border road organisation
मनाली-रोहतांग मार्ग पर राहनीनाला के पास गिरे हिमखंड को हटाती बीआरओ की मशीन। - फोटो : अमर उजाला

आधुनिक मशीनों और जवानों के साथ बीआरओ ने 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को बहाल करने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। माइनस तापमान के बीच बीआरओ के जवान मिशन को अंजाम दे रहे हैं। बीआरओ की एक टीम राहनीनाला के 30 से 40 फीट हिमखंड को भेदकर रोहतांग की ओर बढ़ चुकी है। यहां से रोहतांग तक मात्र छह किलोमीटर दूरी रह गई है, जबकि लाहौल की तरफ से भी टीम राक्षी ढांक की कैंचियों में पहुंच गई है।

विज्ञापन


ऐसे में अब सबकी नजरें रोहतांग बहाली पर टिकी हैं। गौरतलब है कि गुरुवार से कुल्लू-मनाली में फंसे किसानों और जरूरतमंदों को सरकार बस के जरिये राहनीनाला तक भेजा जाना था, लेकिन सड़क बस योग्य सड़क नहीं होने से यात्रियों को राहत नहीं मिली। इससे लाहौलियों की घर जाने की उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि, बीआरओ का अगला मिशन 222 किलोमीटर लंबी सड़क मनाली-सरचू राष्ट्रीय राजमार्ग को लेह के साथ जोड़ना होगा। 38 बीआरटीएफ कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि बीआरओ के जवान और अधिकारी दिन-रात बर्फ और शून्य से नीचे तापमान में भी रोहतांग बहाली में डटे हैं।
विज्ञापन


राहनीनाला में हिमखंड की ऊंची दीवार को काटकर टीम रोहतांग की ओर बढ़ रही है। रोहतांग यातायात के लिए बहाल होने से लाहौल-स्पीति घाटी के निवासियों को राहत मिलेगी। 222 किलोमीटर मनाली-सरचू सड़क को खोलने के लिए भी बीआरओ ने चार टीमों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम बार-बार काम में बाधा डाल रहा है। इसके बावजूद जवानों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed