फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snatry pad provided in shimla toilet

शहर के शौचालयों में मिलेंगे सेनेटरी पेड

Mon, 27 Dec 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
snatry pad provided in shimla toilet
शहर में पहली बार लगी सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कोर एरिया के सार्वजनिक शौचालयों में अब महिलाओं को सस्ते सैनेटरी पैड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने पांच शौचालयों में सैनेटरी पैड वेडिंग मशीनें लगा दी हैं। पांच रुपये का सिक्का डालने पर महिलाओं को इसकी सुविधा मिलेगी।
शहर में पहली बार नगर निगम ने इस तरह की पहल की है। शहर के लक्कड़ बाजार, रानी झांसी पार्क, रिज मैदान, मालरोड पर रोटरी टाउन हॉल और जैन धर्मशाला के सामने बने सार्वजनिक शौचालयों में यह मशीनें लगाई गई हैं। इस्तेमाल पैड नष्ट करने के लिए इंसीनेटर मशीनें लग चुकी हैं। नगर निगम दस और शौचालयों में इसकी सुविधा देने जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शाखा की समीक्षा बैठक बुलाई गई। इसमें सफाई को लेकर शहर में चल रहे कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। रिपोर्ट दी कि लिफ्ट, लोअर बाजार एरिया में बने कई शौचालयों में मरम्मत का काम सुलभ से शुरू करवा दिया है। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले इस काम को पूरा करवा दिया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि शहर के रिज मैदान और मालरोड पर नए कूड़ेदान लगाए जाएंगे। इस एरिया में सैलानियों की संख्या भी ज्यादा रहती है। ऐसे में पुराने कूड़ेदान की जगह नये कूड़ेदान लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कैंडल प्वाइंट पर लगेगा स्मार्ट पोल
शहर के स्कैंडल प्वाइंट पर नगर निगम स्मार्ट पोल भी लगाने जा रहा है। इस पोल पर तापमान और वायु की गुणवत्ता की अपडेट मिलती रहेगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार एक दो दिन में इस पोल को स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed