फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Smriti Irani Statement on Virbhadra Singh Goveronment at Chamba Rally.

स्मृति ईरानी बोलीं- इजराइल पहुंच गई हिमाचली टोपी, अब भ्रष्टाचार मिटाने की बारी

Sun, 09 Jul 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 09 Jul 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Statement on Virbhadra Singh Goveronment at Chamba Rally.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को भ्रम है कि लक्ष्मी कांग्रेस का हाथ पकड़ कर आएगी। लेकिन, कांग्रेस यह बात भूल गई है कि लक्ष्मी हाथ के सहारे घर में प्रवेश नहीं करती बल्कि लक्ष्मी घर में कमल के फूल में विराजमान होकर आती है।

विज्ञापन


इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि देश के हर राज्य में कमल के फूल को समर्थन मिल रहा है। अब बारी देश की वीरभूमि (हिमाचल) के लोगों की है। आगामी विस चुनाव में कमल का फूल हिमाचल में खिलेगा और इस वीरभूमि पर जो भ्रष्टाचार का कलंक लगा है उसे भाजपा ही मिटाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा का समापन हुआ। चंबा के ऐतिहासिक चौगान में समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व राज्यवर्धन सिंह राठौर मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां सेब के नाम पर भ्रष्टाचार करने वाले जनता को नहीं बल्कि अपने ही परिवार को पाल रहे है। प्रदेश का विकास छोड़ सरकार को चला रहे नुमाइंदे अपना भला करने में जुटे है।

पीएम खुद कर रहे हिमाचल की संस्कृति का प्रचार, कांग्रेस पर कही ये बात

Smriti Irani Statement on Virbhadra Singh Goveronment at Chamba Rally.

कहा कि देश के प्रधानमंत्री अब विदेश में जहां भी जा रहे है वहां हिमाचली टोपी और कलाकृति साथ लेकर जा रहे हैं। ईरानी ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रदेश में पुलिस व होमगार्ड के कर्मी अपने अधिकार के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे है ये बेहद हैरान करने वाली बात है।

हिमाचल की जनता भी जान चुकी है देश आगे बढ़ रहा है। लेकिन प्रदेश पीछे की ओर जा रहा है। ऐसे में जनता भी अब प्रदेश में भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को साठ से भी अधिक राष्ट्रीय उच्च मार्ग दिए गए लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग की डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाई।

राठौर बोले, स्कूटर पर सेब ढोने वाले नेता नहीं

Smriti Irani Statement on Virbhadra Singh Goveronment at Chamba Rally.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद हर चीज तय मूल्य पर मिलेगी। कहा कि पांच सौ व हजार के नोटों का लालच न रखने वाला नेता ही नोटबंदी जैसा बढ़ा कदम उठा सकता है।

स्कूटर में सेब ढोने वाले नेता नहीं। कहा कि भले ही शूटर वह है, लेकिन अब वोट रूपी गोली हिमाचल की जनता को दागनी है और गोली किसे दागनी है, यह बात बताने की जरूरत नहीं।

प्रदेश की जनता को एक काम करना है केंद्र में भाजपा की सरकार है अब प्रदेश में भी कमल खिलाना है। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, चंबा-कांगड़ा सांसद शांता कुमार, मंडी सांसद राम स्वरूप शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।      

पूरा बजट पहुंचेगा लोगों तक: राठौर      
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद देश से बाहर अब पैसा नहीं जाएगा। अगर सरकार की अनुमति के बिना ऐसा होता है तो दस वर्ष की कैद तक का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र से जारी बजट का पूरा-पूरा पैसा लोगों तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed