फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Smoking increases corona virus infection: Dr. Bharti

कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ा देता है धूम्रपान: डॉ. भारती

Wed, 08 Apr 2020 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Smoking increases corona virus infection: Dr. Bharti
पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती

हिमाचल प्रदेश के महामारी विशेषज्ञ एवं पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती ने कहा है कि धूम्रपान कोरोना वायरस के संक्रमण को ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसी स्थिति में वह लोगों से अपील करते हैं कि धूम्रपान छोड़ दें। 

विज्ञापन


डॉ. भारती ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हुए कुछ शोधों के अनुसार धूम्रपान करने वालों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ सकता है। यह 14 गुना तक बढ़ सकता है। ऐसा शोध बताते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग धूम्रपान करते हैं, वे इसे छोड़ने का प्रयास करें।
विज्ञापन


यह भी एक धारणा है कि शराब पीने वालों में कोरोना वायरस का संक्रमण कम होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। अल्कोहल लेने वालों में संक्रमण की दर बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की धारणाओं पर हमें नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी सावधान रहने की जरूरत, सामाजिक दूरी बढ़ाएं  

Smoking increases corona virus infection: Dr. Bharti
कोरोना वायरस - फोटो : social media

डॉ. ओमेश भारती ने कहा कि अभी हम लोगों को और सावधान रहने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश सरकार का कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बहुत बेहतरीन काम है।

अभी तक जो भी एक्टिव मामले हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के सामने आए हैं, उनमें ज्यादातर वही हैं जो बाहर से आए हैं। प्रदेश के लोग इस बारे में सजग हैं, इसलिए इसका संक्रमण अभी तक ज्यादा नहीं बढ़ पाया है।

लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि हम निश्चिंत होकर बैठें, हमें सजग रहने की जरूरत है। सीमा क्षेत्रों में जो घुसपैठ हो रही है, उसे रोके जाने की जरूरत है। लोगों से उन्होंने अपील की है कि वे सामाजिक दूरी बनाए रखें। अंधविश्वास को छोड़कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ ही पेश आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed