{"_id":"650d798469828c1f9002ca16","slug":"smoke-suddenly-starts-rising-in-hrtc-moving-bus-panic-among-passengers-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचआरटीसी की चलती बस में अचानक उठने लगा धुआं, यात्रियों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचआरटीसी की चलती बस में अचानक उठने लगा धुआं, यात्रियों में दहशत
Fri, 22 Sep 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Sep 2023 07:00 PM IST
सार
मंडी जिले में सरकाघाट से सुबह 7:00 बजे चली एचआरटीसी बस से सकलाना से पीछे तड़ून पहुंचने पर अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे बस में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
बस में अचानक उठने लगा धुआं
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से सकलाना-रूट पर निकली एचआरटीसी बस से तडून गांव के पास अचानक शुक्रवार सुबह धुआं निकलने लगा। धुआं इतना अधिक था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक-परिचालक ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते बस से धुआं निकला था। हालांकि धुआं निकलने का पता चलते ही चालक ने बस को रोक दिया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सरकाघाट से सुबह सात बजे निकली बस जब करीब 9ः30 बजे सकलाना से पीछे तडून में पहुंची तो अचानक गाड़ी के पिछले हिस्से धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सवारियों ने गाड़ी से तुंरत नीचे उतरना शुरू कर दिया। चालक-परिचालक ने सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलते ही धर्मपुर से गाड़ी को ठीक करने के लिए मेकेनिक की टीम मौके पर पहुंची और बस को ठीक किया गया।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकाघाट-सकलाना रूट पर गई बस में शॉर्ट सर्किट की समस्या आई थी, जिसे ठीक करने के लिए तुरंत मेकेनिक की टीम भेजी और गाड़ी को कार्यशाला तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। गाड़ी भी पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन