{"_id":"57dd73de4f1c1be97cd47c02","slug":"smc-teachers-services-may-be-terminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में पड़ गई चार हजार एसएमसी शिक्षकों की नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में पड़ गई चार हजार एसएमसी शिक्षकों की नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 और 2014 में नियुक्त किए गए करीब 4000 एसएमसी शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। नियमित शिक्षकों की नियुक्ति पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत रखे शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इससे एसएमसी शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। एसएमसी शिक्षकों को दी गई एक साल की एक्सटेंशन 31 दिसंबर को खत्म होने जा रही है। ऐसे में उनकी एक्सटेंशन बढ़ाने की संभावना कम ही लग रही है।
विज्ञापन
प्रदेश के स्कूलों में एसएमसी से तैनात पीरियड बेस करीब 2500 शिक्षकों को राज्य सरकार ने इसी साल फरवरी महीने में एक साल का सेवा विस्तार दिया था। जुलाई महीने में करीब 1500 शिक्षकों की भर्ती की गई। इसी दौरान सरकार ने आदेश जारी कर एसएमसी शिक्षकों की जगह नियमित शिक्षक नहीं भेजने के आदेश जारी किए, लेकिन कुछ समय बाद इन आदेशों को वापस ले लिया।
विज्ञापन
इन आदेशों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति होने पर एसएमसी शिक्षकों को बर्खास्त करने का उल्लेख नहीं किया गया था। अब सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं कि जिस स्कूल में एसएमसी शिक्षक नियुक्त है, वहां अगर नियमित शिक्षक की नियुक्ति होती है तो एसएमसी शिक्षक को बर्खास्त किया जाएगा। पीरियड बेसिस एसएमसी शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव मनोज रौंगटा ने कहा कि इस बाबत मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से अन्य शिक्षकों के वर्गों को दी गई राहत की तर्ज पर एसएमसी शिक्षकों को भी राहत देने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार से कई बार इस अधिसूचना को जारी नहीं करने की मांग की गई है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सरकार की नई अधिसूचना से हजारों एसएमसी शिक्षकों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।