फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SMC teacher recruitment issue will go in hp cabinet once again

एसएमसी से शिक्षक भर्ती का मामला फिर कैबिनेट में जाएगा

Sun, 21 Oct 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Oct 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
SMC teacher recruitment issue will go in hp cabinet once again

स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के माध्यम से सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने का मामला दोबारा कैबिनेट बैठक में जाएगा। प्रदेश सरकार एक साल से रिक्त चल रहे स्कूलों में ही शिक्षक भर्ती के नियमों को संशोधित करने जा रही है। अब शिक्षकों की कमी से बीते छह माह से जूझ रहे स्कूलों में भी एसएमसी से शिक्षक भर्ती करने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


जयराम सरकार ने 26 जून को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के पद भरने का फैसला लिया है। हिमाचल हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरकत में आई प्रदेश सरकार ने दूरदराज और कठिन क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने के लिए नई व्यवस्था तैयार की। 

विज्ञापन

धूमल सरकार ने शुरू की थी एसएमसी से भर्ती

SMC teacher recruitment issue will go in hp cabinet once again

इसके तहत एसएमसी के माध्यम से प्राथमिक और उच्च शिक्षा विभाग में जहां पर बीते एक साल से शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, वहां पर शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के पद भरने का फैसला लिया गया। अब प्रदेश सरकार इस नियम में संशोधन करने जा रही है।

बताया जा रहा है कि एक साल की जगह छह माह से रिक्त चल रहे स्कूलों में एसएमसी से शिक्षक भर्ती की जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। संभावित है कि सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मामले को लेकर चर्चा हो सकती है।

 एसएमसी से शिक्षक भर्ती को साल 2011 में धूमल सरकार ने शुरू किया था। वीरभद्र सरकार ने भी इस व्यवस्था को जारी रखते हुए सैकड़ों शिक्षकों की भर्ती की थी। इसी कड़ी में अब जयराम सरकार ने भी एसएमसी से भर्तियां करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed