फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smart uniform to students in himachal pradesh govt schools

गले की फांस बनी स्मार्ट स्कूल वर्दी, अब ब्याज की राशि को लेकर छिड़ी जंग

Wed, 14 Nov 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 Nov 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
smart uniform to students in himachal pradesh govt schools

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट कलरफुल वर्दी देने का मामला शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति निगम के गले की फांस बन गया है। अटल वर्दी योजना के तहत इस साल वर्दी देने में नाकाम साबित हो रहे दोनों महकमों में अब कंपनियों की ब्याज राशि को लेकर जंग छिड़ गई है। खाद्य आपूर्ति निगम ने ब्याज चुकाने को शिक्षा विभाग को बीते दिनों पत्र भेजा है।

विज्ञापन


निगम का पत्र मिलने के बाद शिक्षा सचिव ने ब्याज देने से इनकार कर दिया है। शिक्षा सचिव का तर्क है कि हमारे पास जब धरोहर राशि ही नहीं है तो ब्याज हम क्यों दें। उन्होंने बताया कि निगम को इस बाबत स्पष्ट कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने वर्दी खरीद के लिए सिर्फ बजट देना है। स्मार्ट स्कूल वर्दी के टेंडर के लिए आवेदन करने वाली पांच कंपनियों ने खाद्य आपूर्ति निगम को नोटिस देकर 20 फीसदी ब्याज समेत धरोहर राशि मांगी है।
विज्ञापन


टेंडर में 6 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। जिस कंपनी के साथ सहमति बनी, उसके अलावा हर कंपनी ने 1 करोड़ 27 लाख रुपये ब्याज समेत मांगे हैं। 18 मई 2018 को वर्दी के टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसमें 6 कंपनियों ने हिस्सा लिया। टेंडर की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आवेदन करने वाली कंपनियों की धरोहर राशि 15 दिन के भीतर लौटानी होती है। लेकिन स्कूल वर्दी का मामला उलझने से अब 20 फीसदी ब्याज समेत धरोहर राशि लौटाने को लेकर मामला गर्मा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल वर्दी मिलने पर संशय

smart uniform to students in himachal pradesh govt schools

सरकारी स्कूलों में इस साल वर्दी आवंटन को लेकर संशय है। शीतकालीन स्कूलों का सत्र दिसंबर अंत में समाप्त हो जाएगा। आने वाले दिनों में यह मामला सुलझ भी जाए तो भी वर्दी खरीद में कम से कम डेढ़ माह का समय लगेगा। ऐसे में इस साल वर्दी बंटना मुमकिन नहीं है।

विभागीय लड़ाई में फंसी सरकारी योजना- प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही जयराम सरकार ने सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने के लिए स्मार्ट वर्दी शुरू करने का फैसला लिया था लेकिन विभागीय लड़ाई के चलते सरकार की यह योजना अधर में फंस गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed