फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Smart Road Monitoring System: Vehicles coming from the front will be detected in the mist on sharp turns

स्मार्ट रोड मॉनिटरिंग सिस्टम: तीखे मोड़ों पर धुंध में सामने से आने वाले वाहनों का लगेगा पता, मिलेगी चेतावनी

Tue, 17 Aug 2021 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Aug 2021 11:38 AM IST
सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के शोधार्थियों ने स्मार्ट रोड मॉनिटरिंग सिस्टम ईजाद किया है। इसका फायदा वाहनों में एक विशेष प्रकार का उपकरण लगाकर उठाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Smart Road Monitoring System: Vehicles coming from the front will be detected in the mist on sharp turns
आईआईटी मंडी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के शोधार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब पहाड़ी क्षेत्रों में सर्पीली सड़कों पर वाहन चलाना सुरक्षित होगा। खतरनाक मोड़ों में धुंध, बर्फ और खराब मौसम में भी सामने से आने वाले वाहनों की संख्या, गति और दिशा की चेतावनी चालक को मिल जाएगी। इससे हादसों को टाला जा सकेगा। यह स्मार्ट रोड मॉनिटरिंग सिस्टम से संभव हो सकेगा। इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के शोधार्थियों ने ईजाद किया है। 

विज्ञापन


इसका फायदा वाहनों में एक विशेष प्रकार का उपकरण लगाकर उठाया जा सकेगा। यह जीपीएस की तरह काम करेगा। प्रोटोटाइप की लागत 20 हजार रुपये से भी कम आई है। इसके व्यापारिक पहलुओं पर काम किया जा रहा है। उत्पादन लागत कम करने के लिए सौर ऊर्जा आधारित तकनीक पर काम किया जा रहा है। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह तकनीक तीखे मोड़ों पर दुर्घटनाओं का खतरा कम करेगी। यातायात प्रबंधन में कर्मचारियों की तैनाती भी कम होगी। 
विज्ञापन


सिस्टम यांत्रिक प्रकृति का है। इसलिए बारिश, बर्फ, कोहरे या खराब रोशनी सहित किसी भी मौसम में काम कर सकता है। इसका को एन्क्रिप्ट भी किया जा सकता है और साझा किया जा सकता है। वर्तमान में यातायात पुलिस की मदद, कन्वेक्स मिरर और अन्य तकनीकें सहायक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन के भार का भी लगाया जा सकेगा पता 
यह सिस्टम मोड़ पर चेतावनी देने के साथ वाहनों की गिनती का काम भी करेगा। इसका एडवांस्ड वर्जन वाहन के भार का पता लगाने में सक्षम होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निगिं टूल्स लगाकर इस डाटा के उपयोग से यातायात प्रबंधन, सड़क के उपयोग, सिंगल लाइन सुरंगों से यातायात और प्रतिबंधित क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण किया जा सकता है। पर्याप्त डाटा एकत्र होने के बाद ट्रैफिक जाम, यातायात में वृद्धि और डायवर्जन की चेतावनी भी दी जा सकती है।


टीम के साथ एकमॉनिटरिंग सिस्टम ईजाद किया है। इसमें माइक्रो-इलेक्ट्रो-मेकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर गति का पता लगाने, वाहनों की संख्या जानने, सड़क के बेहतर नियंत्रण और उपयोग में मदद मिलेगी। टीम में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के नमन चौधरी, शिशिर अस्थाना, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अमुधन मुथैया और सिविल इंजीनियरिंग की निधि कडेला शामिल हैं।
- डॉ. कला वेंकट उदय, सहायक प्रोफेसर, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed