फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Smart City Project For Dharamshala.

धर्मशाला में लोगों के सुझाव से बनेगी स्मार्ट सिटी

Sun, 25 Oct 2015 10:49 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Smart City Project For Dharamshala.

धर्मशाला में स्मार्ट सिटी को लेकर प्रदेश सरकार अपने स्तर पर प्लान तैयार नहीं कर सकेगी। इसके लिए लोगों की राय और सुझाव अवश्य लेने होंगे। इसके बाद ही प्लान केंद्र को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार ने ऐसे निर्देश प्रदेश सरकार को जारी किए हैं। निर्देशों में जनता के सुझाव भी केंद्र को भेजने के लिए कहा है। इसी आधार पर योजना के तहत राशि जारी की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक स्मार्ट सिटी धर्मशाला के लिए पहले वर्कशॉप और लोगों के साथ बैठकें करनी होंगी।

विज्ञापन


वार्डों में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं की अलग-अलग राय लेनी अनिवार्य है। केंद्र सरकार से जारी आदेशों के बारे में भी जनता को अवगत कराना होगा। राजनेताओं को छोड़कर अधिकारियों और लोगों के आपसी विचार-विमर्श के बाद ही प्लान तैयार होगा। धर्मशाला स्मार्ट सिटी के लिए फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। इसमें 2000 लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। कॉलेज छात्र भी लोगों के बीच जाकर उनसे स्मार्ट सिटी को लेकर सुझाव मांग रहे हैं।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होना है विचार-विमर्श

Smart City Project For Dharamshala.

- क्षेत्र के लिए परिवहन व्यवस्था
- अस्पताल और स्कूल का निर्माण होगा
- सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होगी
- भीड़भाड़ जैसे सब्जी मंडी, अनाज मंडी शहर से बाहर होगी
- लोगों को 24 घंटे पानी की सुविधा मुहैया होगी
- लोगों को बैठने के लिए पार्क बनेंगे
- बच्चों को खेलने के लिए ग्राउंड की व्यवस्था
- कॉलोनियों के लिए वाहनों की सुविधा
- नंबर से होगी घरों की पहचान

शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठानिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के लिए केंद्र सरकार ने गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें लोगों से विचार-विमर्श करने को कहा है। अब तक धर्मशाला में आठ वर्कशॉप हो चुकी है। इसमें 10 योजनाओं के बारे में लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed