फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Small forests will develop in Himachal's BBN on the lines of metro cities

महानगरों की तर्ज पर हिमाचल के बीबीएन में विकसित होंगे छोटे जंगल

Sun, 09 Aug 2020 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Aug 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Small forests will develop in Himachal's BBN on the lines of metro cities
जंगल-सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

महानगरों और बड़े शहरों की तर्ज पर हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में भी छोटे जंगल बनेंगे। ये जहां प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करेंगे, वहीं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी चार चांद लगाएंगे। इस योजना का उद्देश्य बीबीएन में विभिन्न जगहों पर लघु वन लगाकर वायु व जल प्रदूषण में संतुलन लाना है। 

विज्ञापन

लघु वन योजना के तहत कम से कम एक बीघा से लेकर 13 बीघा भूमि होनी चाहिए। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय प्रजाति के पौधे जैसे कचनार, आंवला, नीम, खैर, बियुल, आम, हरड़, बहेड़ा आदि के पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें चारा आधारित प्रजाति के पौधे भी उपयोगी साबित होंगे। वन विभाग ने  बीबीएन में लघु वन योजना को अमलीजामा पहनाना आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


कसंबोवाल में बीबीएन का पहला लघु वन तैयार हो रहा है। इस योजना में वन विभाग द्वारा 15 विभिन्न देसी प्रजातियों के पौधे रोपे जा रहे हैं और लाभार्थियों को यह पौधे वन विभाग द्वारा निशुल्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। प्रदेश को वर्ष 2003 में मिले औद्योगिक पैकेज के बाद फार्मा हब बीबीएन में उद्योगों की स्थापना हुई है और इस क्षेत्र में करीब 2800 छोटे बड़े उद्योग स्थापित हैं। क्षेत्र में वनों की कम संख्या और चारों ओर उद्योग होने के कारण विभाग द्वारा लघु वन योजना की शुरूआत की गई है। विभाग के मुताबिक नगर परिषदों, पंचायतों, उद्योग परिसरों में यह लघु वन स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कसंबोवाल से योजना का शुभारंभ 
वनमंडलाधिकारी यशुदीप सिंह ने कहा कि इसका शुभारंभ कसंबोवाल से हो गया है। उन्होंने कहा कि बीबीएन क्षेत्र का पहला लघु वन कसंबोवाल में बना है। योजना की खास बात यह है कि इसमें स्थानीय प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे और लाभार्थी को यह पौधे वन विभाग की ओर से निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed