गृह क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी, लोगों ने लगाए ये नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर को गृह विधानसभा क्षेत्र भोरंज में ही लोगों के विरोध सामना करना पड़ा। भरेड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहली पर आने के लिए रूट बदलना पड़ा।
सांसद वाया यणवीं धमरोल होकर पहुंचे। भोरंज के भरेड़ी कस्बे में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेसियों को अनुराग के कार्यक्रम में आने की सूचना मिली। उन्होंने भरेड़ी चौक पर जुटना शुरू कर दिया।
जिला परिषद सदस्य एवं युकां सचिव लोकसभा संसदीय क्षेत्र हमीरपुर अंकुश सैणी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर गो बैक के नारे लगाए। कहा कि जनता को स्टार नहीं, बल्कि क्षेत्र का विकास करने वाला सेवक चाहिए।
लोगों ने इसलिए किया विरोध
आरोप लगाया कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो सांसद क्षेत्र में वोट मांगने आ जाते हैं। चुनावों के बाद जनता की समस्याएं दूर करने को कोई कार्य नहीं करते हैं।
भोरंज में कांग्रेसियों ने बैनर और नारे लगाकर विरोध जताया। अंकुश सैनी ने कहा कि भोरंज में लगभग 30 वर्षों से भाजपा के विधायक और सांसद सत्तासीन हैं, परंतु सांसद कोई भी कार्य नहीं करवा पाया।
सांसद को प्रति वर्ष 5 करोड़ और विधायक को लगभग पौने 2 करोड़ निधि मिलने के बावजूद भोरंज विस क्षेत्र में लावारिस पशुओं, खड्डों के तटीकरण, बिजली की कम वोल्टेज, पेयजल की समस्या हल नहीं करवा सकें।
इन समस्याओं से आज तक नहीं दिला सके छुटकारा
इसके अलावा अनुराग ठाकुर सिंचाई स्कीमें, स्ट्रीट लाइटें, सार्वजनिक शौचालय, बेरोजगारी, छोटे गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं का अभी तक निदान नहीं हो पाया है।
इस दौरान पपलाह, गरसाहड़, बीडीसी दीप चंद, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र शर्मा, अजय वर्मा, सुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुधीर कालिया, विनय कुमार, राहुल चौहान, संजीव कुमार, सन्नी सोनी और महिंद्र शर्मा समेत दर्जन भर लोग मौजूद रहे।
सांसद की लोकप्रियता की खुल गई पोल : अभिषेक
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक राणा ने कहा है कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में युवाओं द्वारा सांसद अनुराग ठाकुर के गो बैक के नारे लगाए जाने की घटना से यह साफ हो गया है कि भाजपा सांसद व मोदी सरकार की वायदाखिलाफी से युवा वर्ग खफा है।
युवा वर्ग अब भाजपा नेताओं को सबक सिखाने का पूरा मन बना चुका है। राणा ने कहा कि युवाओं के विरोध के चलते जिस तरह सांसद अनुराग ठाकुर को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, उससे सांसद की लोकप्रियता की पोल भी खुल गई है। लोकसभा चुनावों में युवा वर्ग भाजपा को वायदाखिलाफी का करारा जवाब देगा
नारेबाजी को लेकर अनुराग ठाकुर ने ये कहा
सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। भरेड़ी में जिस जगह कांग्रेसियों ने नारेबाजी की, वहां उनका न तो कोई कार्यक्रम था और न रूट ही रूट।
भोरंज मंडल भाजपा अध्यक्ष जैमल ठाकुर ने कहा कि भोरंज में कांग्रेस गुटबाजी की शिकार है। कुछ कांग्रेसी सांसद अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता को लेकर बौखलाहट में हैं।
अनुराग एक अंतरराष्ट्रीय नेता और जनता की सेवा करने वाले सेवक भी हैं। नारेबाजी करने वाले जनता को बताएं कि कांग्रेस ने भोरंज के विकास के लिए क्या किया।